फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: ट्रैकिंग पर गए युवकों ने पत्थर के नीचे गुजारी रात, जूते गायब थे, पैरों में जमी थी बर्फ

Wed, 26 Jan 2022 04:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

ट्रैकिंग पर गए चार युवकों ने रात के अंधेरे में एक रात बारिश-बर्फबारी के बीच पत्थर के नीचे गुजारी थी। इस दौरान जूते गायब और कपड़े भी पूरी तरह से गीले थे, जबकि पैरों में भी बर्फ जमना शुरू हो गई थी। यह आपबीती मौत के मुंह से बचकर वापस आए ट्रैकिंग पर निकले रोहित और सत्यम ने बताई। 
विज्ञापन
सत्यम व रोहित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइजिंग स्टार की पहाड़ियों में ट्रैकिंग पर गए चार युवकों ने रात के अंधेरे में एक रात बारिश-बर्फबारी के बीच पत्थर के नीचे गुजारी थी। इस दौरान जूते गायब और कपड़े भी पूरी तरह से गीले थे, जबकि पैरों में भी बर्फ जमना शुरू हो गई थी। यह आपबीती मौत के मुंह से बचकर वापस आए ट्रैकिंग पर निकले रोहित और सत्यम ने बताई। हालांकि, उनके दो साथियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब वह ट्रैकिंग पर निकले थे तो उस समय हल्की बर्फबारी हो रही थी। इस दौरान उनका एक साथी पहाड़ी से बर्फ में फिसलकर नीचे गिर गया, जिससे उसके दांत टूट गए और शरीर पर गहरी चोटें आईं। अपने साथी को ढूंढने के लिए भी वह पहाड़ी से नीचे उतरे।

विज्ञापन


लेकिन इस बीच बर्फबारी तेज हो चुकी थी, जिसके चलते उन्हें वापस आने में दिक्कत पेश आ रही थी। इसी बीच उन्होंने बर्फबारी और बारिश के बीच एक रात पत्थर के नीचे बैठकर बिताई। इस दौरान उनके पैरों से जूते गायब हो चुके थे, जबकि कपड़े भी पूरी तरह से गीले थे। वहीं दूसरे दिन किसी तरह वह वहां से निकले और उनकी मुलाकात उन्हें ढूंढने निकले उनके परिजनों से हो गई, जिसके बाद उनकी जान बच सकी। युवकों ने बताया कि अब वह कुछ राहत महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें