फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: दोस्तों संग बड़ाग्रां नाले में नहाने गया युवक डूबा

Thu, 15 Jul 2021 11:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू)

सार

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि नाले में डूबे युवक के शव को खोजने का प्रयास जारी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों से दूर रहें।
 
विज्ञापन
डूबने का मामला(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की ऊझी घाटी के बड़ाग्रां नाले में 20 साल के युवक के डूबने का मामला सामने आया है। लापता युवक को पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के शव की खोजबीन में जुट गई है। अभी तक युवक का पता नहीं लग पाया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम पनगां निवासी 20 वर्षीय आर्यन नामक युवक अपने दोस्तों के साथ बड़ाग्रां नाले में नहाने गया। लेकिन नहाने के लिए जो स्थान चुना गया, वहां पानी काफी गहरा था। युवक ने जैसे ही पानी में छलांग लगाई तो वह भारी बारिश से बढ़े पानी की तेज लहरों के साथ नीचे की ओर बहने लगा।

विज्ञापन


उसके दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन वह देखते ही देखते पानी की लहरों में गुम हो गया। इसके बाद उसके दोस्तों ने मृतक के  परिजनों को घटना के बारे में बताया। वे मौके पर पहुंच युवक को खोजने में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव की खोज में जुट गई। लेकिन युवक के शव को खोजा नहीं जा सका है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि नाले में डूबे युवक के शव को खोजने का प्रयास जारी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों से दूर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें