फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: बैल को बचाने के लिए एक किलोमीटर तक बीएसएल नहर में तैरता रहा युवक

Thu, 29 Aug 2024 01:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)

सार

मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित बीएसएल नहर में धनोटू के समीप गुरुवार सुबह एक बैल गिर गया। नहर के तेज बहाव में बैल को बहते देख शैलेंद्र नामक एक युवक उसे बचाने कूद गया।
विज्ञापन
बैल के साथ बीएसएल नहर में तैरता युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित बीएसएल नहर में धनोटू के समीप गुरुवार सुबह एक बैल गिर गया। नहर के तेज बहाव में बैल को बहते देख शैलेंद्र नामक एक युवक उसे बचाने कूद गया। करीब एक किलोमीटर के दायरे तक युवक बैल को नहर में पकड़ कर तट किनारे लाने के प्रयास में जुटा रहा। इस दौरान जब कुछ लोगों की नजर बैल को बचाते युवक पर पड़ी तो वे मदद के लिए नहर किनारे से साथ-साथ भागने लगे। इसी बीच कुछ लोग रस्सी भी लेकर आए और बार-बार उसे युवक और बैल की तरफ फेंकते रहे, लेकिन पानी के तेज बहाव में सफलता नहीं मिल पा रही थी।

विज्ञापन


बीच में नरेश चौक के निकट दो युवक नहर किनारे उतर कर बैल को पकड़ने के लिए शैलेंद्र की मदद करने लगे और बैल के गले में रस्सी भी किसी तरह लपेट दी। लेकिन पानी के बहाव के बीच बैल के गले से रस्सी निकल गई। देखते ही देखते बैल नहर से कंट्रोल गेट के नीचे से होते हुए जलाशय के तेज बहाव में समा गया। बैल को नहीं बचा पाने से वहां मौजूद लोगों में निराशा देखने को मिली।  वहीं बैल को बचाने की कोशिश में नहर के तेज बहाव में करीब एक किलोमीटर तक तैरते रहे शैलेंद्र की बहादुरी की हर कोई तारीफ करते दिखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें