फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में 5 माह से नहीं लगी महिला आयोग की अदालत, 169 मामले लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक शिमला में लगाई चार अदालतों में 95 मामले लगे, कई मामलों में दोबारा होनी है सुनवाई
विज्ञापन

नियमित सुनवाई न होने पर भाजपा ने उठाए सवाल
पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए करना पड़ रहा इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला में करीब पांच महीनों से महिला आयोग की अदालत नहीं लगी है। ऐसे में पीड़ित महिलाएं सुनवाई का इंतजार कर रही हैं।
जिले में अभी तक चार अदालतें लगी हैं जिनमें 95 मामले लगे थे। इनमें से कुछ मामलों से संबंधित लोग अदालत में नहीं पहुंच पाए थे।इन्हें अगली सुनवाई के लिए बुलाया था। अब यह सुनवाई नहीं हो पाई है। इस समय 169 मामलों से संबंधित महिलाएं सुनवाई का इंतजार कर रही हैं। कई महीने से अदालत न लगने पर अब भाजपा ने भी सवाल उठा दिए हैं। भाजपा का कहना है कि पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए इंतजार करवाना सही नहीं है। महिला आयोग को नियमित सुनवाई करनी चाहिए। प्रदेश में ढाई साल से करीब 1500 मामले लंबित थे जिनमें से शिमला में 264 मामले लंबित थे।
आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब तक तीन जिलों शिमला, हमीरपुर और कुल्लू में अदालत लगाई गई हैं। जिला शिमला में महिला आयोग की पहली अदालत 19 और 20 अगस्त 2025 में लगी थी जिसमें 50 मामले सुनवाई के लिए लगे थे। इनमें दो दिन में 25 मामलों से संबंधित लोग सुनवाई के लिए पहुंचे थे जिनमें से सात मामलों को सुलझाया गया था। अन्य मामले दूसरी सुनवाई के लिए रखे थे। इसके बाद दूसरी अदालत 18 और 19 सितंबर को लगी थी। इसमें दो दिन में 45 मामले लगाए गए जिनमें से 22 मामलों से संबंधित लोग अदालत पहुंचे जिनकी सुनवाई हुई। इनमें 8 मामले सुलझाए गए थे 2 मामलों में समूझौता करवाया था और छह पक्षकारों को दोबारा बुलाया था। इस दौरान 95 में से 47 मामलों से संबंधित पक्षकार कोर्ट में पहुंचे थे और अन्य मौसम की खराबी के चलते पहुंच नहीं पाए थे।
विज्ञापन


नियमित सुनवाई से मिलेगा न्याय : पूर्व अध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने कहा कि शिमला में विशेष तौर पर नियमित कोर्ट लगाना जरूरी है। शिमला में अदालत लगाने में कई महीनों की देरी करना महिलाओं के साथ अन्याय है। यहां कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें दूसरी सुनवाई के लिए बुलाया है। ऐसे में उन्हें इतना लंबा इंतजार करवाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि शिमला में तो हर दूसरे महीने अदालत लगाई जा सकती है और कार्यालय भी यहीं है।
विज्ञापन


हर जिले में लगाई जा रही अदालतें : अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि वह हर जिले में जाकर कोर्ट लगाएंगी। आयोग के नियमित कोर्ट लग रहे हैं। इनके ऊपर प्रदेश के हर जिले की जिम्मेदारी है और इसके लिए लगातार अदालतें लग रही हैं। 9 फरवरी को ऊना, 11 और 12 फरवरी को धर्मशाला में अदालत लगेगी। इसके बाद शिमला में अदालत लगाई जाएगी। अब तक शिमला में चार अदालतें, हमीरपुर और कुल्लू में भी अदालत लग चुकी हैं। 2023 से पहले 1500 मामले लंबित थे जिनकी सुनवाई के लिए वह लगातार कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें