फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को मौसम खुलते ही बर्फ में अठखेलियां करने रिज पर पहुंचे सैलानी

विज्ञापन
शिमला में बर्फ में मस्ती करते सैलानी। संवाद - फोटो : SHIMLA CITY
विज्ञापन
शिमला। मौसम खुलते ही सोमवार को बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ में अठखेलियां करने रिज मैदान पर पहुंच गए। सुबह करीब दस बजे से ही रिज मैदान और माल रोड पर पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। पूरे दिन सैलानियों ने रिज मैदान पर बर्फ में मस्ती की। हालांकि इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क पहले सैलानियों के चालान भी किए।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से रिज पर लगाए गए बर्फ के ढेरों पर चढ़ कर कुछ सैलानी फोटोग्राफी करते दिखे तो कुछ ने बर्फ पर स्लाइडिंग करनी शुरू कर दी। सैलानियों ने सर्द हवाओं के बीच घुड़सवारी का भी मजा लिया। सोमवार को ढली से कुफरी की ओर नेशनल हाईवे बंद होने के कारण पुलिस ने ढली से छराबड़ा-कुफरी की ओर पर्यटक वाहनों को प्रवेश नहीं दिया। भारी फिसलन के कारण फेयरलॉन के पास से सैलानियों को वापस भेज दिया गया। ढली के पास वाहन चलाना तो दूर इस सड़क पर पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल साबित हुआ।
विक्ट्री टनल-ताराहाल सड़क बंद होने से खाली रह गए 70 होटल
शिमला। लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी, संजौली सड़क बंद होने के कारण सोमवार सुबह शिमला पुलिस ने विक्ट्री टनल से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी। विक्ट्री टनल पर ही बैरिकेड लगाकर वाहनों को ओल्ड बस स्टैंड की ओर भेज दिया गया। दोपहर बारह बजे तक लिफ्ट के पास सर्कुलर रोड बंद होने के कारण टूटीकंडी क्रासिंग से ही पर्यटक वाहनों को कनलोग बाईपास पर भेज दिया गया। इस दौरान उन सैलानियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी, जिन्होंने ताराहाल के आसपास होटलों में कमरों की बुकिंग की थी।
विज्ञापन

टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहेंद्र सेठ ने बताया कि विक्ट्री टनल से ताराहाल की ओर ट्रैफिक बंद होने के कारण करीब 70 होटल खाली रह गए। ताराहाल के पास पार्किंग भी पूरा दिन खाली रही, जबकि विक्ट्री टनल से ताराहाल तक सड़क पर बर्फ थी ही नहीं। मोहेंद्र सेठ ने बताया कि उपायुक्त को समस्या से अवगत करवाया गया। इसके बाद कुछ वाहनों को प्रवेश दिया गया। बावजूद इसके बहुत से टूरिस्ट वाहन होटलों तक पहुंच ही नहीं सके। मोहेंद्र सेठ ने बर्फबारी के बाद हर बार पेश आने वाली इस समस्या के स्थायी समाधान की जिला प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें