फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में हिमपात के बीच कुल्लू शॉल की गरमाहट

विज्ञापन
विज्ञापन
हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी में कुल्लू, चंबा और किन्नौरी बुनकरों को हो रही सराहना
विज्ञापन

शॉल 4000 से 15000 रुपये कीमत तक के हैं उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर में शुक्रवार को द बिजलेश्वर संस्था की कुल्लू वैली हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी में चार स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें बिजलेश्वर, मनु विवर्स, न्यू मनाली और शिव शक्ति के स्टॉल शामिल हैं। शहर में शुक्रवार को जोरदार हिमपात के बीच कुल्लू शॉल के मखमली एहसास से प्रदर्शनी में गरमाहट आ गई है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में कुल्लू, किन्नौरी, चंबा शॉल सहित पारंपरिक शॉल, प्योर वूल शॉल, याक वूल, लैंब वूल, पश्मीना और कुल्लू जैकेट उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कोट, गाउन, वूलन पेंट, शर्ट, लेडीज जैकेट, कैप, मफ्लर, लेडीज सूट और सभी प्रकार के उत्पाद शामिल हैं। प्रदर्शनी में शॉल 4000 से 15000 रुपये, स्टाल 2500, मफलर 300 से लेकर 4,000 रुपये तक उपलब्ध हैं। सेमीवूल शॉल 1000 से 1500 रुपये तक बिक रही है। इसके अलावा कुल्लू की पारंपरिक पट्टी वाली शॉल भी बिक्री के लिए रखी है। इस शॉल की कीमत 5000 से 15,000 रुपये तक है। यह सभी उत्पाद हाथों से बनाकर तैयार किए हैं। प्रदर्शनी के प्रबंधक बागचंद ने बताया कि बारिश बर्फबारी के चलते पहले दिन प्रदर्शनी में ज्यादा लोग नहीं पहुंचे हैं लेकिन आगे अच्छी प्रतिक्रिया की उम्मीद है। प्रदर्शनी में 4 स्टॉल पर बुनकरों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। यह प्रदर्शनी 31 जनवरी तक चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें