फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बीस दिन बाद इंतजार खत्म, डिपुओं में मिलेगी सस्ती चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के हजारों राशन कार्ड धारकों को अब बाजारों से महंगी दरों पर नहीं करनी पड़ेगी खरीदारी
विज्ञापन

डिपुओं में 33 रुपये प्रति किलो की दर से मिलती है चीनी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के लोगों का डिपुओं में मिलने वाली चीनी का इंतजार आखिरकार बीस दिन बाद खत्म हो गया है। शहर के राशन गोदाम में चीनी की सप्लाई मंगलवार को पहुंच गई है।
खाद्य आपूर्ति विभाग का दावा है कि बुधवार से शहर के सभी राशन डिपुओं में नियमित चीनी की सप्लाई उपलब्ध हो जाएगी। शहर में 25 हजार से अधिक कार्डधारक हैं लेकिन इन सभी कार्डधारकों को चीनी की सप्लाई नहीं मिल पाई थी। इस कारण हजारों लोग परेशान थे। लोगों का कहना था कि चीनी न मिलने के कारण अब उनकी रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है। लोगों ने खाद्य आपूर्ति विभाग पर सवाल उठाए थे। अमर उजाला ने 13 जुलाई के अंक में शहर के डिपुओं में चीनी और मलका दाल का स्टॉक खत्म, लोग परेशान शीर्षक से यह मामला उठाया था। इसके बाद सरकार और विभाग हरकत में आए और चीनी की सप्लाई के आदेश जारी किए। इस वजह से मंगलवार को चीनी की गाड़ियां शिमला पहुंचीं। इसके बाद गाड़ियों को अनलोड कर बिल काटे गए। हालांकि जिन डिपो संचालकों ने पहले बिल कटवा दिए थे उन्हें ही सप्लाई भेजी गई। जुलाई में चीनी की आपूर्ति समय पर नहीं पहुंचने के कारण डिपुओं में इसका वितरण नहीं हो सका था। ऐसे में उपभोक्ताओं को बाजार से 55 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी खरीदनी पड़ रही थी। राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को 33 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध होती है।
विज्ञापन


अब जिन लाभार्थियों को इस महीने चीनी नहीं मिल सकी थी, उन्हें नियमानुसार चीनी का वितरण किया जाएगा। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने बताया कि चीनी की सप्लाई पहुंच गई है और पहले की तरह उपभोक्ताओं को चीनी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में भी उठा था मामला
जिला सार्वजनिक वितरण समिति और जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक पिछले दिनों डीसी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई थी। इस दौरान डीसी ने भी अधिकारियों से चीनी की उपलब्धता को लेकर विशेष तौर पर सवाल किया था। बैठक में अधिकारियों ने चीनी उपलब्ध होने का दावा किया था। इस वजह से अब चीनी आने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें