फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: उद्योगों की मांग के अनुरूप पाठयक्रम शुरू करेगा विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनो प्रौद्योगिकी केंद्र संचालन पर आयोजित संवाद में कुलपति और वक्ताओं ने की पाठ्यक्रम शुरू करने की वकालत
विज्ञापन

युवाओं को डिग्री के बाद आसानी से मिल सकेगी नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में उद्योगों की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इसका मकसद विद्यार्थियों को रोजगार से लिए शिक्षा के साथ तैयार करना है ताकि डिग्री करने के बाद वह आसानी से नौकरी हासिल कर सकें। इसकी शुरुआत विवि में खोले गए नए अनुसंधान केंद्रों से होगी।

विवि में खोले गए पांच शोध अनुसंधान केंद्रों में हरित ऊर्जा एवं नैनो प्रौद्योगिकी केंद्र के संचालन को लेकर मंगलवार को कुलपति ने ऑनलाइन संवाद भी किया। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि हरित ऊर्जा एवं नैनो प्रौद्योगिकी केंद्र को नवाचार, अनुसंधान के साथ सहयोगी साझेदारी के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने सभी नव स्थापित केंद्रों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में ऊर्जा एवं स्वच्छ प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत प्रख्यात विशेषज्ञ, शिक्षाविद और उद्योग जगत के अग्रणी लोग शामिल हुए। उन्होंने उद्योग के पेशेवरों के लिए विशेष रूप से पीएचडी कार्यक्रम, प्रमाणन पाठ्यक्रम और कार्यकारी मास्टर कार्यक्रम शुरू करने की वकालत की गई। उन्होंने बताया कि उद्योग साझेदारी को मजबूत करने और केंद्र को हरित ऊर्जा अनुसंधान में राष्ट्रीय अग्रणी के रूप में स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन और सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के महानिदेशक के साथ चर्चा हो चुकी है। उद्योग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत मलिक ने वर्तमान उद्योगों की जरूरतों के साथ अनुसंधान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बनाने का आग्रह किया। प्रो. चिरोदीप बाकली और प्रो. साधन महापात्रा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में इन्होंने लिया हिस्सा

इस अवसर पर तेजपुर विवि के ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष प्रो. साधन महापात्रा, डॉ. चिरोदीप बाकली एसोसिएट प्रोफेसर ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग स्कूल आईआईटी खड़गपुर, डॉ. सुनंदा सिन्हा असिस्टेंट प्रोफेसर ऊर्जा एवं पर्यावरण केंद्र एमएनआईटी जयपुर, डॉ. प्रशांत मलिक वरिष्ठ ऊर्जा एवं नीति विशेषज्ञ स्वनिति इनिशिएटिव नई दिल्ली, प्रोफेसर संदीप चौहान एसोसिएट निदेशक, प्रोफेसर रमेश ठाकुर एसोसिएट निदेशक, डॉ. मनीष कुमार उपनिदेशक और सहायक निदेशक डॉ. राजेश जरयाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें