फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सौर ऊर्जा शोध के लिए विवि को मिला 4.15 करोड़ का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
खास
विज्ञापन


एचपीयू और एसजेवीएन के बीच हुआ समझौता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग प्रणाली होगी विकसित
विवि को मिला अब तक का सबसे बड़ा सहयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम एसजेवीएन लिमिटेड के बीच सौर ऊर्जा अनुसंधान को लेकर समझौता ज्ञापन हुआ। समझौते के तहत एसजेवीएन विश्वविद्यालय के हरित ऊर्जा एवं नैनो प्रौद्योगिकी केंद्र को 4.15 करोड़ रुपये की अनुसंधान सहायता देगा।

यह किसी राज्य विश्वविद्यालय को दिया गया एसजेवीएन का अब तक का सबसे बड़ा औद्योगिक अनुसंधान सहयोग है। विश्वविद्यालय को भी अब तक प्राप्त औद्योगिक अनुदानों में यह सबसे बड़ी राशि है। समझौते का उद्देश्य सौर फोटोवोल्टिक प्रणालियों के तकनीकी प्रदर्शन, विश्वसनीयता और दीर्घकालिक संचालन को बेहतर बनाना है। अनुसंधान में उन्नत वैज्ञानिक तकनीकों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग आधारित पूर्वानुमान प्रणाली विकसित की जाएगी। इससे सौर ऊर्जा संयंत्रों में संभावित तकनीकी खामियों की समय रहते पहचान की जा सकेगी। इससे सौर परियोजनाओं की दक्षता बढ़ाने और रखरखाव लागत घटाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


परियोजना में ऐसी कृषि आधारित सौर ऊर्जा प्रणालियों पर भी अध्ययन किया जाएगा जहां एक ही भूमि का उपयोग कृषि और बिजली उत्पादन दोनों के लिए किया जा सके। इसके साथ जलाशयों और जलस्रोतों पर स्थापित तैरती सौर परियोजनाओं की कार्यक्षमता, संरचनात्मक स्थिरता और ऊर्जा उत्पादन क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। यह शोध हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्यों के लिए उपयोगी है जहां भूमि सीमित है।

यह अनुसंधान परियोजना हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हरित ऊर्जा एवं नैनो प्रौद्योगिकी केंद्र में संचालित की जाएगी। परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. मनीष कुमार होंगे। डॉ. रमेश ठाकुर और डॉ. संदीप चौहान सह-प्रधान अन्वेषक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन



औद्योगिकी जरूरतें होंगी पूरी
एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने कहा कि यह पहली बार है जब एसजेवीएन ने किसी राज्य विश्वविद्यालय के साथ इतने बड़े स्तर पर अनुसंधान में सहयोग किया है। यह समझौता विश्वविद्यालय में ऊर्जा अनुसंधान से जुड़े कार्यों को औद्योगिक जरूरतों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना के परिणामों और व्यावहारिक उपयोगिता के आधार पर भविष्य में अतिरिक्त अनुसंधान सहयोग पर निर्णय लिया जाएगा। समझौता हस्ताक्षर कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह, वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न संकायों के प्रतिनिधि और एसजेवीएन के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान परियोजना के क्रियान्वयन, समय-सीमा और अपेक्षित परिणामों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें