फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में बदलेगी यातायात व्यवस्था वनवे होंगी कई सड़कें, स्टॉपेज बदलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

नए साल से लागू होगी नई यातायात व्यवस्था, जाम से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन तैयार कर रहा नया ट्रैफिक प्लान
एडीएम को सौंपा गया है नए ट्रैफिक प्लान का जिम्मा
पुलिस के साथ हो रहा सर्वे, सड़क के दोनों पार्किंग पर रोक

अशोक चौहान
शिमला। राजधानी में नए साल से यातायात व्यवस्था बदल जाएगी। शहर की कई सड़कें वनवे की जाएंगी और कई स्थानों पर रोड साइड पार्किंग पर भी पाबंदी लगेगी। इसके अलावा सर्कुलर रोड समेत मुख्य सड़कों पर बसों के स्टॉपेज भी बदले जाएंगे।

शहरवासियों को यातायात जाम से राहत दिलाने के लिए पहली जनवरी से शिमला शहर में नया ट्रैफिक प्लान लागू होने जा रहा है। जिला प्रशासन पुलिस के साथ सर्वे कर यह प्लान तैयार कर रहा है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा को इसे अंतिम रूप देने का जिम्मा दिया है। इसी महीने इस प्लान को उपायुक्त को सौंपा जाएगा। नए साल से ही इसे लागू करने की तैयारी है। राजधानी में सर्कुलर रोड समेत उपनगरों की संपर्क सड़कों पर भी रोजाना यातायात जाम लग रहा है। इससे शहरवासी परेशान हैं। परिवहन विभाग ने शहर के पुराने बस अड्डे में बड़ी बसों की एंट्री पर रोक लगाई है लेकिन जिला प्रशासन अब पूरे शहर में ही नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर शहर का सर्वे कर लिया है। इसमें यातायात जाम के कारणों का पता लगाया है। अब इन कारणों के आधार पर नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन




सर्वे में सामने आए जाम के पांच कारण
सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किंग
अघोषित स्टॉपेज पर बसों का रुकना
सड़कों पर गलत यू टर्न या ओवरटेक
सड़क किनारे निर्माण सामाग्री, मलबा होना
वाहनों की संख्या बढ़ना, पार्किंग की कमी


अघोषित स्टॉपेज हटेंगे
जिला प्रशासन शहर में कई सड़कों को वनवे करने जा रहा है। इनका सर्वे भी हो गया है। इसमें उपनगरों के बाजारों से होकर गुजरने वाली संकरी संपर्क सड़कें वनवे करने के लिए प्रस्तावित की जा रही हैं। शहर में बस ऑपरेटरों के अघोषित बस स्टॉपेज भी हटाए जाएंगे। प्रशासन के अनुसार बस चालकों ने अब मनमर्जी से जगह जगह स्टॉपेज बना दिए हैं। बस स्टैंड से चलने वाली बसें डीडीयू के गेट पर भी रुक रही हैं जबकि यहां कोई स्टॉपेज नहीं है। सब्जी मंडी सड़क के पास स्टॉपेज हैं लेकिन कई बसें लिफ्ट गेट पर भी रुकती हैं। टिंबर हाउस के पास 50 से 70 मीटर की दूरी पर ही दो-दो स्टॉपेज बन गए हैं। चालक इन स्थानों पर सवारियां चढ़ाने या उतारने के लिए बसें रोकते हैं जिससे जाम लग रहा है। अब सिर्फ चिह्नित बस स्टॉपेज पर ही बसें रुकेंगी। ऐसा न करने पर सख्ती होगी।


नए लोडिंग-अनलोडिंग प्वाइंट बनेंगे
शहर में नए लोडिंग-अनलोडिंग प्वाइंट बनेंगे। इसके अलाव टुटीकंडी खलीनी पंथाघाटी ढली बाईपास के अलावा कई सड़कों के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। इस पर रोक लगेगी। सड़क के एक ओर चिह्नित स्थान पर ही पार्किंग सुविधा मिलेगी। सड़क किनारे निर्माण सामग्री उतारने पर सख्ती होगी। इसके नियम कड़े होंगे। यू टर्न के लिए स्थान चिह्नित होंगे।
विज्ञापन




जिले में 2.40 लाख पहुंचा वाहनों का पंजीकरण
प्रशासन के अनुसार जिला में अब तक 2.40 लाख वाहनों का पंजीकरण हो चुका है। शिमला शहर में पार्किंग की शर्त पर ही वाहन का पंजीकरण होता है लेकिन इसमें भी बड़ी गड़बड़ी हो रही है। एक ही पार्किंग से हजारों गाड़ियों को रसीदें दी जा रही हैं। हजारों वाहन शहर में ऐसे हैं जो दूसरे जिलों के हैं। इससे शहर में यातायात जाम की समस्या बढ़ रही है।



नए साल से लागू होगी व्यवस्था
शहरवासियों को यातायात जाम से राहत दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार कर रहे हैं जिसे नए साल से लागू करने की योजना है।
-अनुपम कश्यप, उपायुक्त शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें