फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: करवाचौथ की चूड़ियों की खनक से बाजारों में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारी के लिए पहुंच रहीं महिलाएं, शृंगार के सामान से सजे बाजार, बाजार में चूड़ियां 30 रुपये दर्जन
विज्ञापन

कड़ों के सेट 50 से 250 रुपये मेंं उपलब्ध

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। करवाचौथ के पर्व को लेकर राजधानी शिमला के बाजार सजने लगे हैं। सुहागिनों के इस खास त्योहार के लिए बाजारों में चूड़ियों, कड़ों, बिंदियों और अन्य शृंगार सामग्री की दुकानें महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। इससे कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ ली है।


व्रत की तैयारियों को खास बनाने के लिए बाजार में डिजाइनर पूजा की थालियां भी उपलब्ध हैं। त्योहारी रौनक के बीच शुक्रवार को खरीदारी के लिए बाजारों में महिलाओं की आवाजाही बनी रही। कपड़ों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। करवाचौथ को लेकर इस बार बाजारों में शृंगार के सामान की कई तरह की वैरायटी उपलब्ध है। महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने अलग-अलग डिजाइन और रंगों की चूड़ियां, कड़े, बिंदियां और अन्य सजावटी सामान सजा रखे हैं। बाजार में चूड़ियां 30 रुपये दर्जन और कड़ों के सेट 50 से 250 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं डिजाइनर बिंदियां 30 रुपये और सामान्य बिंदियों के पत्ते 10 से 50 रुपये में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही व्रत और पूजा के लिए डिजाइनर थालियां भी महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। त्योहारी सीजन के चलते बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जिससे बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। करवाचौथ 29 अक्तूबर को मनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोअर बाजार के कारोबारी राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल बाजार में खरीदारी अपेक्षाकृत कम है। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दो-तीन दिनों में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और कारोबार में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी का दुकानदारों के कारोबार पर भी काफी असर पड़ रहा है। ऐसे में त्योहार के दौरान होने वाली बिक्री से कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें