फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सितंबर-अक्तूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

Fri, 21 May 2021 03:52 PM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला

सार

हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि प्रदेश में सितंबर और अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। इसको लेकर अलर्ट किया गया है। 
विज्ञापन
कोरोनावायरस(सांकेतिक) - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चार माह बाद सितंबर और अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट और केंद्रीय एडवाइजर का मानना है कि 3 वेब में महामारी स्ट्राइक करती है। प्रदेश सरकार ने तीसरी लहर को लेकर मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा अधीक्षकों (एमएस) और सभी सीएमओ को अलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन


 तीसरी लहर में 2 से 18 साल तक के बच्चों पर ज्यादा असर होगा। प्रदेश में अभी कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। इस लहर ने ज्यादातर 59 साल से कम लोगों को अपना ग्रास बनाया है। इस उम्र से नीचे 50 फीसदी लोगों की मौत हुई है।

कोविड टेक्निकल टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ यह जानकारी साझा की है, जबकि बुजुर्गों पर इस लहर का कुछ कम असर देखने को मिला है। टीम का मानना है कि वैक्सीनेशन से बुजुर्ग का इम्यून सिस्टम मजबूत हुआ है। ऐसे में कोरोना इन पर अपना असर नहीं डाल पा रहा है। 
विज्ञापन


अस्पताल में 24 घंटे के भीतर भर्ती मरीजों की हो रही मौत 
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। तबीयत ज्यादा खराब होने पर शरीर के अंग प्रभावित होने लगते हैं, तो अस्पताल में इलाज करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में इन लोगों की मौत हो रही है। 50 फीसदी लोग 24 घंटे के भीतर अस्पताल आए, जिनकी मौत हुई है।  

प्रदेश में सितंबर और अक्तूबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। इसको लेकर अलर्ट किया गया है। कोरोना से मौत का बड़ा कारण मरीजों का घरों से अस्पताल में इलाज के लिए न आना है।  - निपुण जिंदल, निदेशक, हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें