वह भारत सरकार के सचिव स्तर के पद एवं वेतनमान में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। उनकी नियुक्ति पूर्ववत अनुबंध आधार पर निर्धारित नियमों एवं शर्तों के तहत जारी रहेगी। तरुण हिमाचल प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में रहे हैं। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। ऊर्जा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार के रूप में वह विभिन्न नीतिगत और विकासात्मक मामलों में प्रधानमंत्री को परामर्श प्रदान कर रहे हैं।