फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कबड्डी स्पर्धा में सैहल और जाठिया देवी की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
शोघी के सैहल में दो दिवसीय मेले का आगाज
विज्ञापन

मटका फोड़ में कुमारी रागनी और सत्यम रहे विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी से सटे शोघी क्षेत्र के सैहल में शनिवार को दो दिवसीय मेले का आगाज हुआ। मेले के पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मेले में बीडीसी सदस्य मोनिका ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पहले दिन कबड्डी के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न टीमों ने दमखम दिखाते हुए अगले दौर में जगह बनाई। इस दौरान मेला कमेटी सैहल की टीम ने साहिल टाइटन, सेवन स्टार शोघी ने पवन सेवन शिमला और जाठिया देवी की टीम ने साइको सेवन को हराकर जीत दर्ज की। इसके अलावा मटका फोड़ प्रतियोगिता में कुमारी रागनी और सत्यम ठाकुर विजेता रहे। कबड्डी के जूनियर और सीनियर वर्ग के साथ रस्साकशी के मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। वहीं, बैडमिंटन प्रतियोगिता में 26 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनके मुकाबले भी रविवार को होंगे। मुकाबलों को देखने के लिए शनिवार को हुए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में बच्चों के खिलौनों, घरेलू सामान और खाने-पीने की वस्तुओं सहित विभिन्न सामान के स्टॉल भी लगाए हैं। इस दो दिवसीय मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है। विजेताओं को रविवार को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। मेले में जलेल पंचायत के उपप्रधान ललित शर्मा, पूर्व बीडीसी प्रमोद शर्मा, भवबीर शर्मा, पवन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, योगेंद्र शर्मा, अमर सिंह वर्मा, हरी चंद रोहाल सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें