शिमला। शहर में 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना के तहत खोदी गई सड़कों की टारिंग का कार्य रविवार से चौड़ा मैदान में शुरू होगा। सुएज की टीम चौड़ा मैदान से एवालॉज होते हुए एडवांस स्टडी चौक तक सड़क की टारिंग का कार्य शुरू करेगी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत और टारिंग का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। बालूगंज और खलीनी बाजार में टारिंग तथा पैचवर्क का कार्य पूरा हो चुका है। संजौली कॉलेज से आईजीएमसी तक सड़क बहाली का कार्य जल्द शुरू होगा। सोमवार से 103 से टुटीकंडी जाने वाले संपर्क मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा। इस कार्य के कारण इस मार्ग पर तीन से चार दिन तक यातायात प्रभावित रहेगा। कंपनी ने लोगों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। ब्यूरो