एक स्कूल में मुख्याध्यापक ने शिक्षक को छुट्टी नहीं दी तो शिक्षक शराब पीकर पहुंच गया। इस दौरान शिक्षक ने स्कूल के मुख्य गेट पर जमकर लातें बरसाईं। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस को बुला लिया।
पुलिस ने शिक्षक से पूछताछ की और मेडिकल भी करवाया। पुलिस थाना धर्मशाला के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक को पकड़ा था। उसका मेडिकल करवा कर रिपोर्ट संबंधित विभाग को दे दी है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।