फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर साल प्रदेश में पांच करोड़ सैलानी पहुंचाना लक्ष्य : सुक्खू

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन कारोबार को मिलेगी गति, रोजगार के अवसर होंगे सृजित
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रतिवर्ष पांच करोड़ पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे प्रदेश के पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी तथा रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन


इसके लिए बुनियादी ढांचे के विकास के साथ नई पहल और बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन कारोबार को बढ़ाने के लिए ही विंटर कार्निवल जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सुक्खू ने यह बात वीरवार को रिज मैदान पर पत्रकारों से बातचीत में कही। इससे पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर रिज मैदान पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक असाधारण राजनेता, प्रखर वक्ता और प्रतिभाशाली कवि थे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मालरोड के पर्यटक सूचना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि में आने वाले पर्यटकों को कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने रिज और मालरोड पर पर्यटकों से बातचीत भी की। इस अवसर पर महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षद, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, आयुक्त नगर निगम भूपेंद्र अत्री और अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें