फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म राजधानी में आज से उठेगा हर घर से कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 64 हजार घरों और दुकानों से तीन दिन से नहीं उठा था कूड़ा, हजारों लोगों को झेलनी पड़ रही थी परेशानी
विज्ञापन

एमसी में बोयामीट्रिक हाजिरी न लगाने से रोकी थी तनख्वाह

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में मंगलवार से घरों और दुकानों से कूड़ा उठना शुरू हो जाएगा। सैहब सोसायटी के कर्मचारियों की हड़ताल के आगे झुकते हुए नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को सभी सुपरवाइजरों की तनख्वाह जारी कर दी।

निगम प्रशासन ने बायोमीट्रिक हाजिरी न लगाने पर 34 सुपरवाइजरों की फरवरी की तनख्वाह रोक दी थी। प्रशासन ने दो टूक कहा था कि बायोमीट्रिक हाजिरी पर ही तनख्वाह जारी होगी। निगम प्रशासन के इन आदेशों के खिलाफ सैहब सोसायटी के सैकड़ों कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर चले गए थे। इसका असर यह हुआ कि शहर में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। सोमवार को भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटे और नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। शहर में हालात बिगड़ते देख निगम प्रशासन ने तुरंत सुपरवाइजरों के खाते में तनख्वाह डाल दी। इसके बाद सैहब कर्मचारियों ने भी हड़ताल वापस ले ली है।
विज्ञापन

इससे पहले दोपहर करीब 12:00 बजे सैहब सोसायटी वेलफेयर कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सभी कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद निगम प्रशासन ने हाजिरी की रिपोर्ट बनाई और तनख्वाह जारी की। इस बीच कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों ने दोपहर 1:00 बजे महापौर के साथ बैठक की।
यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष अमित भाटिया, सचिव ओम प्रकाश कोषाध्यक्ष नरेश ठाकुर और यूनियन के मुख्य सलाहकार पाला राम ने बताया कि जब तक सुपरवाइजरों को सैलरी और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि सुपरवाइजरों को सुबह ही तनख्वाह दे दी थी। ऐसे में उन्होंने हड़ताल वापस ले ली है। वह पहले की तरह काम करेंगे। लोगों को शहर में किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन




तीन मांगें पूरी होते ही लगाएंगे बायोमीट्रिक हाजिरी टाउन हॉल स्थित कार्यालय में दोपहर एक बजे के करीब महापौर सुरेंद्र चौहान के साथ यूनियन की बैठक हुई। बैठक में सैहब सोसायटी वेलफेयर वर्कर यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि वह आने वाले दिनों में बायोमीट्रिक प्रणाली के तहत हाजिरी लगाने के लिए तैयार हैं। इससे पहले निगम प्रशासन कर्मचारियों की तीन मुख्य मांगें पूरी करें। इसमें सैहब कर्मियों को छुट्टियां देने, ग्रेच्युटी लागू करने और 150 आउटसोर्स कर्मचारियों को सैहब में मर्ज करना शामिल है। इसके अलावा चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने की मांग भी कर्मचारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें