फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने हुए छात्रा के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला के ढली क्षेत्र में स्कूल से घर जा रही स्कूली छात्रा पर हुए हमले के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किए गए। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस अब इस मामले में सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी से भी हमला करने के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं और अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। यही वजह है कि अब पुलिस ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्कूलों की छुट्टी के समय गश्त बढ़ा दी है। मामला विगत दिनों का है जब स्कूल से लौट रही छात्रा का घर से कुछ दूरी पर ही रास्ता रोककर आरोपी ने पत्थर से सिर पर हमला कर दिया था। इससे छात्रा के सिर पर चोटें आईं थी। छात्रा को इसके बाद उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास का केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू की। मामले में कई और गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं हैं। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और आगामी कार्रवाई शुरू की। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें