फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की: चलती बस की कमानी टूटी, गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बची

Sat, 21 Aug 2021 07:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, अर्की/दाड़लाघाट(सोलन)

सार

पठानकोट से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस कराडाघाट की उतराई में थोड़ी दूर पहुंची तो बस की कमानी टूट गई। 
विज्ञापन
चलती बस की कमानी टूटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की क्षेत्र में शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचआरटीसी की एक बस गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई।शनिवार शाम करीब साढे चार बजे पठानकोट से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस कराडाघाट की उतराई में थोड़ी दूर पहुंची तो बस की कमानी टूट गई।

विज्ञापन


इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पैरापिट से जा टकराई। चालक की सूझ-बूझ से बस में बैठी सभी सवारियों की जान बच गई। बस में करीब 29 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार  बस पठानकोट से शिमला जा रही थी।  उधर, डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई हैं व सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें