फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बर्खास्त 41 कर्मियों की सेवाएं अभी बहाल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने निगम को सौंपे लिखित जवाब
विज्ञापन

जवाब में लिखा, हड़ताल की निगम को दी थी पूर्व सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में हड़ताल के चलते बर्खास्त किए गए 41 सैहब कर्मचारियों और सुपरवाइजरों ने अपना लिखित जवाब नगर निगम को दे दिया है। सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह समेत 34 वार्डाें के सुपरवाइजरों को नगर निगम ने बर्खास्त किया है।

यह सभी शुक्रवार को काम पर आए थे लेकिन नगर निगम ने इन्हें वापस भेज दिया। इनकी हाजिरी नहीं लगाई जा रही है। सेवा बहाली पर अंतिम मुहर लगने के बाद ही नगर निगम इनकी हाजिरी लगाएगा। नगर निगम का कहना है कि इन कर्मचारियों से लिखित जवाब मांगा है। यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह समेत बाकी कर्मचारी शनिवार सुबह ही नगर निगम कार्यालय पहुंच गए और यहां अपना लिखित जवाब दिया। लिखित जवाब में कर्मचारियों ने कहा है कि हड़ताल पर जाने का फैसला सभी कर्मचारियों ने एकसाथ लिया था। यह हड़ताल दस फीसदी वेतन वृद्धि को लेकर की थी और इसकी पूर्व सूचना भी निगम को दे दी थी। हालांकि, इस जवाब की फाइल शनिवार शाम तक ही आयुक्त के पास पहुंची है। ऐसे में इस पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को फिलहाल सेवाएं बहाल होने के लिए अभी कई दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। सोमवार तक ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि उनके पास शनिवार शाम तक इनके जवाबों की फाइल नहीं आई है। इसे देखने के बाद ही आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




महापौर ने दिए हैं सेवा बहाली के निर्देश
हड़ताल पर रहे इन कर्मचारियों को नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने बर्खास्त किया है। एस्मा लागू होने के बावजूद यह काम पर नहीं आए थे। हालांकि बाद में महापौर के साथ हुई बैठक में इनकी सेवाएं बहाल करने पर सहमति बनी थी। महापौर ने इसके मौखिक निर्देश नगर निगम प्रशासन को दिए हैं। कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि उन्होंने लिखित जवाब नगर निगम आयुक्त को सौंप दिया है। फिलहाल काम पर लौटने को लेकर उन्हें निगम की ओर से कोई निर्देश नहीं आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें