फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन 15 देशों की 41 फिल्मों की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
देश-विदेश के फिल्मकारों ने दिखाई कला
विज्ञापन

ओएमजी-2 के निर्देशक अमित राय का हुआ सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को सिनेमा का वैश्विक संगम देखने को मिला। फेस्टिवल के तहत एमपी थियेटर, गौथिक थियेटर और कॉन्फ्रेंस हॉल में 41 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इनमें शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, एनिमेशन और फीचर फिल्में शामिल रहीं।
इस दौरान भारत, ईरान, पुर्तगाल, फ्रांस, अमेरिका, रवांडा, नेपाल, मैक्सिको, ब्राजील देशों की फिल्मों को मंच मिला। यह फिल्में हिंदी, मणिपुरी, तमिल, मराठी, गुजराती, फारसी, पुर्तगाली और स्पेनिश सहित 12 भाषाओं में बनाई गई हैं। फेस्टिवल के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 10:00 बजे एमपी थियेटर में आठ फिल्मों के प्रदर्शन के साथ हुई। इनमें मुंबई की श्रीजा बरुआ नलवाडे की द मशरूम्स, झारखंड के आशुतोष पोपट जारे की, कोल डिगर्स ऑफ इंडिया, इम्फाल के पार्शुराम थिंगनाम की टॉय गन, भोपाल की वैष्णवी श्रीवास्तव की ईंट की ईंटोदी, कोलकाता की अनिंदिता नस्कर की कुतूहल, ईरान के मिलाद फथियानी की द रस्टी फिश, चेन्नई के रामू कन्नन की होप और मुंबई के कमलेश मिश्रा की ककोरी शामिल रहीं।
विज्ञापन


दोपहर 1:00 बजे बॉलीवुड फिल्म ओएमजी-2, के प्रसिद्ध निर्देशक एवं लेखक अमित राय का सम्मान समारोह और संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से एमपी थियेटर में 12 फिल्मों का दूसरा सत्र चला। इसमें केरल की दिशा भारद्वाज की चुपी रोह, कुल्लू के सम्राट रोहित ठाकुर की द क्रोज रिक्विएम, मुंबई के राजेश भाटिया की इकोज ऑफ द लास्ट शेल्टर, ईरान के मोहम्मद नीलोफर की ड्राई बुशेज, सूरत के शायर कमल गांधी की पसवार, पुर्तगाल के रुई रूसो की शिस्ट, अ प्रेशियस स्टोन और फ्लावियो क्रूज की वी शैल गो टू वियाना, प्रमुख रहीं।
इसके बाद गौथिक हॉल में सुबह के सत्र में आठ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। इनमें रवांडा-युगांडा के जियोन सुलेमान की बियॉन्ड द जेनोसाइड, फ्रांस के फिल गुड की ब्लू सैडनेस, साउथ कोरिया की म्युंगसन चुंग की कोएक्जिस्टेंस, नेपाल के प्रदीप पोखरेल की व्हेयर होप स्टैंड्स टॉल और ईरान की राणा सज्जादी की द डॉट्स ऑफ अ केस, शामिल रहीं। दोपहर के सत्र में मुंबई के मनोज मधुकर की मराठी फिल्म गमन और उत्तराखंड के दिनेश पी. भोंसले की गढ़वाली फिल्म ढोली, सहित चार शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कॉन्फ्रेंस हॉल में यूएसए-इंडिया प्रोडक्शन की पांच डॉक्यूमेंट्री रिया पुरी की हार्वेस्ट पार्टी एट कैंप टू, श्रिया सरकार की कमिंग होम, सरिता खुराना की द लास्ट रिजॉर्ट, देबलीना मजूमदार की फ्रेंड्स ऑफ जिलिपीबाला और सोनाली गुलाटी की अवर बॉडी अवर्स के अलावा ब्राजील के एलबर जेवियर की अ मैटर ऑफ फेथ ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें