बोर्ड की सूची में कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, शिमला और ऊना जिलों के डीएलएड संस्थान शामिल हैं। इस दौरान कांगड़ा जिला के पांच निजी डीएलएड संस्थानों को प्रोविजनल संबद्धता दी गई है। इनमें एक संस्थान में 100, जबकि अन्य चार संस्थानों को 50-50 सीटें दी गई हैं। वहीं हमीरपुर जिले के सात संस्थानों को 50-50 सीटों की अस्थायी संबद्धता मिली है। मंडी के चार संस्थानों को भी 50-50 सीटों की मंजूरी मिली है। मंडी में 4, कुल्लू और सोलन में एक-एक और शिमला, सिरमौर और ऊना जिला में दो-दो संस्थानों को मान्यता प्रदान की गई है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी संस्थानों में प्रवेश केवल बोर्ड की काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से होगा।