बालूगंज चौक, सरकारी स्कूल के समीप से बालूगंज-समरहिल चौक सड़क के लिए छोटे वाहन जो समरहिल या चौड़ा मैदान की ओर जा रहे हैं, उन्हें बालूगंज-समरहिल-चौड़ा मैदान मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहन चक्कर मार्ग से डायवर्ट होंगे। जो वाहन शिमला से बिलासपुर की दिशा में जा रहे हैं, उन्हें भी चक्कर मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं बालूगंज-समरहिल चौक से तवी मोड़ सड़क के लिए शिमला की ओर आने वाले सभी वाहन चक्कर मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे, जो वाहन बालूगंज, चक्कर या समरहिल की दिशा में जा रहे हैं, बालूगंज मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी।