फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिलाओं के बनाए दीये और मोमबत्तियों से रिज मैदान जगमग

विज्ञापन
विज्ञापन
रिज पर सजे स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल में महिलाओं के बनाए उत्पाद जीत रहे लोगों का दिल
विज्ञापन

मफलर, स्वेटर, टोपियां और स्कार्फ भी आ रहे पसंद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित पदमदेव परिसर में दिवाली पर लगाए गए विशेष स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
यहां शहर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हाथों से तैयार किए दिवाली के दीये, मोमबत्तियां और सजावटी उत्पाद लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। परिसर में महिलाओं की ओर से सात स्टॉल लगाए हैं, जिनमें घर पर तैयार किए विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए रखे हैं। इनमें क्रोशिया से बुने मफलर, स्वेटर, टोपियां, महिलाओं के लिए आकर्षक स्कार्फ, पोंचू, ऊन के बेबी सेट, सजावटी फूल, गुलदस्ते, हाथ से बने तोरण, लड़ियां, पूजा के दीये, सुगंधित मोमबत्तियां, मिठाइयों के आकार की आकर्षक इको फ्रेंडली मोमबत्तियां और सजावटी हस्तनिर्मित पटाखे शामिल हैं। इसके अलावा अचार, शहद और हस्तनिर्मित साबुन भी बिक्री के लिए रखे हैं। इन उत्पादों की कीमत 20 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक है। स्थानीय लोग और पर्यटक इन उत्पादों को खूब पसंद कर रहे हैं।

स्टॉल संचालक मौनिका कौशल ने बताया कि वह खुद भी हस्तनिर्मित मोमबत्तियां और सजावटी उत्पाद तैयार करती हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को भी इन उत्पादों को बनाने का प्रशिक्षण देती हैं। उन्होंने बताया कि इको फ्रेंडली मोमबत्तियां और दीये 60 महिलाओं ने मिलकर तैयार किए हैं, जिन्हें बिक्री के लिए स्टॉल पर रखा गया है। देवनगर के स्वयं सहायता समूह की सदस्य शीतल चौहान ने बताया कि वह विशेष तौर पर दिवाली के लिए होम डेकोर का सामान लेकर आई हैं। इसके साथ ही उन्होंने लड़कियों के लिए हेयर एक्सेसरीज, पर्स, किट और गिफ्टिंग से जुड़े उत्पाद भी रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सभी उत्पाद उन्होंने खुद तैयार किए हैं। टुटू के वर्तिका स्वयं सहायता समूह की सदस्य मंजू और हेमा वर्मा ने बताया कि उन्होंने अचार, शहद और ऊनी कपड़े तैयार किए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से दिवाली के अवसर पर उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाने की अनुमति दी है। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिलने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें