शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला के गृह विज्ञान विभाग की वस्त्र एवं परिधान शाखा की ओर से छात्राओं के लिए हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की तानिया ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की विनिता ने दूसरा और बीसीए प्रथम वर्ष की रिधिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं तीन अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में डॉ. निधि ढटवालिया और डॉ. रितु शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने, मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने और खाली समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रीति सूद के मार्गदर्शन में किया गया।