फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: उत्पीड़न के आरोपी अफसर को दी महिला विकास की जिम्मेदारी

Tue, 20 Jul 2021 11:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

फिलहाल, शिकायत पर बनी कमेटी ने उच्चाधिकारी की नियुक्ति का पत्र लिखकर अपने हाथ खींच लिए हैं। नए अधिकारी की नियुक्ति न होने से जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। 
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न(सांकेतिक )
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिला उत्पीड़न के आरोपी आईएएस अधिकारी को पूरे प्रदेश में महिला विकास की जिम्मेदारी दे दी है। पिछले दिनों हुए तबादलों के दौरान अफसर के खिलाफ कार्यस्थल पर महिला कर्मी से यौन उत्पीड़न की शिकायत के चलते एडीसी सोलन के पद से हटा दिया। कहने को तो जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ही इस आईएएस अधिकारी को हटाया गया, लेकिन तबादला कर उन्हें सोलन में महिला विकास निगम का प्रबंध निदेशक लगा दिया। इसके अलावा उन्हें एक अन्य एससी-एसटी विकास निगम के एमडी का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया।

विज्ञापन


अब इस बात पर सवाल उठने लगे हैं कि अफसर के खिलाफ मिली शिकायत की जांच के लिए गठित कमेटी के वरिष्ठ अफसर को तैनात करने के लिए कहने के बाद नए अफसर की नियुक्ति नहीं कर सकी है। वहीं, आरोपी अधिकारी को महिला विकास की ही जिम्मेदारी भी सौंप दी है। फिलहाल, शिकायत पर बनी कमेटी ने उच्चाधिकारी की नियुक्ति का पत्र लिखकर अपने हाथ खींच लिए हैं। नए अधिकारी की नियुक्ति न होने से जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। सूत्रों की मानें तो सरकार के स्तर पर इस तैनाती के संबंध में मंथन भी शुरू हो गया है। हालांकि, अधिकारी आधिकारिक रूप से इस विषय पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें