फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे ये क्या! करनार्थू के बाशिंदे नहीं डालेंगे वोट

Sun, 13 Apr 2014 01:00 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ उपमंडल के दूरदराज गांव करनार्थू के लोगों ने शीलानाला से करनार्थू सड़क की हालत न सुधारने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। लंबे अरसे से सड़क की खस्ता हालत से खफा ग्रामीणों ने बैठक कर यह निर्णय लिया।
विज्ञापन


इस गांव की आबादी 800 के करीब और 500 वोटर हैं। गांव के लोगों और धौलाधार युवक मंडल करनार्थू के सदस्यों ने कहा कि शीला नाला से लेकर बस ठहराव करनार्थू तक सड़क कई सालों से क्षतिग्रस्त है, लेकिन विभाग ने सड़क का पुनर्निर्माण करने की जहमत नहीं उठाई है।

सड़क की हालत सुधारने के लिए बीते माह स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री, उपायुक्त सहित प्रशासन को पत्र भी लिखा था, लेकिन सड़क की हालत सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है जिस कारण गांववासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


युवक मंडल के प्रधान कमल शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि बीते फरवरी माह में उन्होंने एसडीएम और लूणी प्रोजेक्ट प्रबंधन को इस बारे में ज्ञापन भेजा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

करनार्थू के लिए बीते डेढ़ साल से बंद पड़ी बस सेवा को शनिवार से बहाल कर दिया गया है, लेकिन बारिश होने पर भूस्खलन से यह सड़क दोबारा बंद हो सकती है।

बैठक में पंचायत प्रधान वीरेंद्र कुमार, युवक मंडल प्रधान कमल, महामंत्री नवल किशोर, महिला मंडल प्रधान व्यासा देवी, प्रकाश चंद सहित अन्य गांववासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें