फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बस पास के लिए फोटो की अनिवार्यता बन गई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी के काउंटरों पर कम बने पास
विज्ञापन

संजौली और पुराना बस अड्डे में खोले गए हैं काउंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में स्कूली छात्रों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से सोमवार से बस पास नवीनीकरण (रिन्यू) की सुविधा शुरु कर दी है। पास के नवीनीकरण के दौरान फोटो की अनिवार्यता और प्रमाणित करने की व्यवस्था अभिभावकों के लिए परेशानी बनी रही।

अभिभावक काउंटरों पर पास बनाने आए थे लेकिन उनके पास प्रमाणित फोटो न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। शाम तक शहर के पुराने बस स्टैंड काउंटर पर एक भी पास नहीं बना। संजौली बस पास काउंटर पर आठ बच्चों के पास ही बन पाए।
विज्ञापन


हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से शहर के ऑकलैंड, डीएवी न्यू शिमला, एडवर्ड, नवबहार चैल्सी, स्टोक्स पुजारली और ताराहाल स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए 40 चार्टड बसें चलाई जाती हैं। इन बसों में रोजाना करीब 2100 छात्र-छात्राएं सफर करते हैं। सूत्रों के मुताबिक बस पास को लेकर एचआरटीसी के पास कई शिकायतें आई हैं, लिहाजा अब प्रबंधन की ओर से इस बार बस पास में छात्र-छात्राओं की फोटो लगाने को कहा है। फोटो देखकर ही बस में बैठने की अनुमति मिलेगी। एचआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि पास बनाते समय छात्रों की फोटो जरूरी है ताकि गलत इस्तेमाल से बचा जा सके। सितंबर, अक्तूबर और नवंबर माह के लिए बस पास बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



कोट
31 अगस्त तक बस पास रिन्यू होंगे। अभिभावक किसी भी कार्य दिवस में आकर सुबह 9 से लेकर शाम 4:30 बजे तक काउंटरों पर आकर पास बना सकते हैं। छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को परेशानी न हो इसलिए दो काउंटरों पर चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं।
- अंकुर वर्मा, आरएम लोकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें