फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी महासंघ का प्रदर्शन जारी, ऑफलाइन ही बनेंगे प्रमाणपत्र

Fri, 02 Aug 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

 पटवारी एवं कानूनगो आम जनता की सहूलियत के लिए आपदा से जुड़े कार्यों को बखूबी कर रहे हैं, ताकि लोगों को संकट की घड़ी में परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) एवं कानूनगो महासंघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष वचित्र सिंह ने गुरुवार को कहा है कि जिला भर के पटवारी एवं कानूनगो आम जनता की सहूलियत के लिए आपदा से जुड़े कार्यों को बखूबी कर रहे हैं, ताकि लोगों को संकट की घड़ी में परेशानी का सामना ना करना पड़े। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिरिक्त कार्यभार वाले पटवार खानों में जरूरी प्रमाणपत्र ऑफलाइन बनाए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को कोई नुकसान ना हो। उन्होंने बताया कि सिर्फ निजी मोबाइल फोन से ऑनलाइन काम बंद किया है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को न मानकर अनावश्यक दबाव बना रही है। उनका कहना है कि उनकी यूनियन स्टेट कैडर का विरोध कर रही है क्योंकि पूरे प्रदेश में राजस्व रिकाॅर्ड में एकरूपता नहीं है।

विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के साथ हुई वर्चुअल बैठक में निर्णय लिया कि युवाओं के केवल ऑफलाइन प्रमाण पत्र वह पटवारी भी करेंगे, जिन्होंने अतिरिक्त कार्यभार वाले पटवार वृत्तों की चाबी संबंधित तहसीलदार या नायब तहसीलदार को सौंप रखी थी ।  अतिरिक्त कार्यभार वाले पटवारी केवल और केवल आवश्यक प्रमाण पत्र की रिपोर्ट सिर्फ ऑफलाइन करेंगे, ताकि जनहित में युवाओं के प्रमाणपत्रों में अनावश्यक विलंब न हो। इसके लिए जिन युवाओं को प्रमाण पत्र की आवश्यकता हो वो संबधित तहसीलदार को इस बारे प्रार्थनापत्र लिखकर संबधित पटवारी को निर्देशित करें। यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि पटवार एवं कानूनगो महासंघ का मकसद जनहित के कार्य कुशलतापूर्वक करना है।  बैठक में महासंघ की राज्य कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें