फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों की पहचान की प्रक्रिया सिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीआर भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन

अधिवक्ताओं को दिया जा रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) शिमला की ओर से जिला न्यायालय परिसर चक्कर स्थित एडीआर भवन में शुक्रवार को मानव-वन्यजीव संघर्ष (एचडब्ल्यूसी) योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें जंगली जानवरों के हमले या अन्य घटनाओं से प्रभावित लोगों की पहचान करने, घटनाओं की रिपोर्टिंग करने, निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने और जनहानि, चोट, फसल, पशुधन तथा संपत्ति के नुकसान के मामलों में समय पर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया सिखाई जा रही है।
विज्ञापन


यह प्रशिक्षण नालसा की मानव-वन्यजीव संघर्ष पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच योजना 2025 के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) और पैनल अधिवक्ता भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के सचिव उमेश वर्मा ने प्रतिभागियों को योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई बार जानकारी के अभाव में पीड़ितों को समय पर मुआवजा नहीं मिल पाता है। ऐसे में पीएलवी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। कार्यक्रम के दौरान वन्यजीव परिक्षेत्र अधिकारी कुफरी विनीता भारद्वाज, वन परिक्षेत्र अधिकारी शिमला वाटर कैचमेंट वाइल्डलाइफ सेंचुरी रूपेंद्र शर्मा और विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) शिमला वंदना देवी ने भी प्रतिभागियों को योजना के प्रावधानों, विभागीय समन्वय और पीड़ितों की सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद रिपोर्टिंग, आवश्यक दस्तावेज तैयार करने और वन विभाग तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच बेहतर समन्वय से पीड़ितों को समय पर सहायता और न्याय दिलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें