फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जतिन और रुचिका को सह-संयोजक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शोध आयाम की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें आशीष मिश्रा को शोध समिति का संयोजक बनाया गया जबकि जतिन और रुचिका नेगी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में शोध हिमाचल प्रदेश के प्रमुख डॉ. रमेश ठाकुर विशिष्ट अतिथि और विकास ठाकुर चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। पूर्व संयोजक नेक राम ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया जबकि नितिका ने पिछले वर्ष की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। नवनियुक्त संयोजक आशीष मिश्रा ने विभागों और संकायों की नई कार्यकारिणी घोषित की। नई कार्यकारिणी में चारु धीमान को भौतिकी, सरोज को गणित, उदित को रसायन, अजय को पर्यटन, जहानवी और रोहित को भूगोल तथा चेतन को पत्रकारिता विभाग का प्रमुख बनाया गया। आयुषी चौहान को प्रबंधन और रोहित वर्मा को विधि संकाय का प्रमुख नियुक्त किया गया। डॉ. रमेश ठाकुर ने शोधार्थियों को शोध गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें