फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालदेहरा क्षेत्र में खत्म होगी लो वोल्टेज की समस्या : अनिरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
छह ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड कराएगी सरकार
विज्ञापन

नालदेहरा से बनरेडी और कोगी से डगोग तक बनेंगी सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नालदेहरा में लो वोल्टेज की समस्या जल्द खत्म होगी। इसके लिए 6 ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड करके 63 केवी के ट्रांसफार्मर 31 मार्च से पहले स्थापित किए जा रहे हैं। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने शनिवार को कसुम्पटी विधानसभा के नालदेहरा दौरे पर कही। इस दौरान मंत्री ने लगभग 1.50 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली दो सड़कों के शिलान्यास भी किए। इसमें नालदेहरा से बनरेडी (ओडू) और कोगी से डगोग तक सड़क बनेगी।

उन्होंने कहा कि एक करोड़ रुपये बनरेडी (ओडू) संपर्क सड़क पर और 50 लाख कोगी से डगोग संपर्क सड़क पर खर्च होंगे। पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपये जारी कर दी है। मंत्री ने कहा कि 230 छोटी-बड़ी सड़कों के निर्माण कार्य के लिए प्रक्रिया जारी है। इनमें 100 से अधिक सड़कों की औपचारिकताएं पूरी कर कुछ सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया है। वहीं मोहनपुर से नेरी तक सड़क का निर्माण जल्द किया जाएगा। उन्होंने सैंव गांव में नेहरू युवा केंद्र शिमला के सहयोग से आदर्श युवक मंडल सैंव की खंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत समिति मशोबरा की अध्यक्ष चंद्रकांता वर्मा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, नगर निगम के पार्षद नरेंद्र ठाकुर, विशाखा मोदी, बीडीसी सदस्य कमल गर्ग, एपीएमसी निदेशक मंडल के सदस्य भूपेंद्र कंवर, डीएफओ वन अनिकेत, खंड विकास अधिकारी मशोबरा अंकित कोटिया, आदर्श युवक मंडल के अध्यक्ष सुमित ठाकुर, महासचिव रोहित कश्यप, उप प्रधान योगेश ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य गगन मौजूद रहे।
विज्ञापन



ग्राउंड की होगी फेंसिग, दायला तक बनेगी सड़क
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि सैंव में बने नए खेल मैदान पर ग्रामीणों के सहयोग से ढाई लाख की राशि व्यय की गई है। इसका और विस्तार होगा। ग्राउंड की फेंसिंग भी जाएगी। युवक मंडल को खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं स्पोर्ट्स किट खरीदने के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी मंत्री ने की। उन्होंने कहा कि सैंव-दायला संपर्क सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें