फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मंत्री के सामने खस्ताहाल स्वास्थ्य सेवाओं की खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति में अस्पतालों में खाली पड़े चिकित्सकों का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से तलब की रिपोर्ट
बोले, डोडराक्वार, काशापाट, कुपवीं में नहीं है डाॅक्टर
बिजली, पानी, परिवहन और सड़कों का मुद्दा भी उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में हुई जिला स्तरीय लोक शिकायत निवारण समिति की बैठक में अस्पतालों में खाली पड़े पदों का मुद्दा गरमाया रहा। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की। बैठक में 101 शिकायतों पर चर्चा हुई।

गैर सरकारी सदस्यों ने दुर्गम क्षेत्र डोडराक्वार, काशापाट, कुपवीं क्षेत्र के अस्पतालों में चिकित्सकों और कर्मचारियों के रिक्त पदों का मामला उठाया। इस पर मंत्री ने अधिकारियों से रिपोर्ट भी तलब कर ली है। सदस्यों ने बिजली, पानी, बस सुविधा और सड़कों की खस्ताहाल शिकायतों को भी बैठक में रखा था। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन सहित अन्य विभागों में रिक्त पदों को भरने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। मंत्री ने अधिकारियों से एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब करते हुए निर्देश दिए कि समिति की अगली बैठक तक सभी विभाग शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


शिकायत निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य राजेश कुमार ने आयुर्वेदिक अस्पताल जिस्कून, पुजारली और डोडरा क्वार में चिकित्सक तथा फार्मासिस्ट के पद भरने की मांग की। कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से अस्पतालों में चिकित्सक और कर्मियों के पद खाली चल रहे है। केंद्रों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बैठे हैं। जिले के सबसे दुर्गम क्षेत्र पनडार और जाखा में स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़े हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। आशा वर्कर भी नहीं हैं। इस पर मंत्री ने उपमंडल अधिकारी को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। राजेश ने बताया कि सर्दियों में 10 से 15 दिन विद्युत आपूर्ति बंद रहती है। डोडरा क्वार में कम वोल्टेज की समस्या है जबकि जाखा, जिस्कून और पनडार में विद्युत कर्मी नहीं हैं। गावों वालों को खुद फ्यूज लगाने पड़ते हैं।


सराहन और बम्टा स्कूल में टीजीटी साइंस के पद रिक्त हैं। सतीश राठौर ने बताया कि बम्टा में 90 बच्चे बिना टीचर के पढ़ रहे हैं। मंत्री ने कहा कि 250 रिक्त पद जल्द भरे जाने हैं। नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य मार्च तक कार्य पूरा हो जाएगा। जगदीश जिंटा और कृष्ण गोपाल ने चौपाल-ठंडना, चौपाल-चौकिया, चौपाल-धबास और भडावली रूट की बंद बसों को चलाने की मांग उठाई। सुदेश कौशिक की शिकायत पर मंत्री ने अधिकारियों को खनेरी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। सदस्य कृष्ण गोपाल ने घोषणा के बावजूद कुमसू-1 को मिडल स्कूल की स्वीकृति प्रदान करने बारे कार्यवाही न होने पर शिकायत की। रोहित ठाकुर ने संबंधित विभागों को शिकायतों के निपटाने के लिखित तौर पर जवाब देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला के डोडरा क्वार सहित दुर्गम क्षेत्रों में विभागों में रिक्त पदों को भरने का जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया। उन्होंने उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में नदारद अधिकारियों को बैठक करने के भी निर्देश दिए। बैठक का संचालन अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने किया।
विज्ञापन



163 करोड़ की देनदारियां एकमुश्त निपटाईं
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सेब समर्थन मूल्य में सरकार ने ऐतिहासिक वृद्धि की है। एमआईएस के तहत 163 करोड़ रुपये की देनदारियां एकमुश्त निपटाई हैं। सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया जा रहा है। बिजली और पानी की योजनाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में कुछ मामले मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्रियों से संबंधित हैं उसका निपटारा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से बात की जाएगी। उन्होंने पुलिस को सिंथेटिक ड्रग्स पर नकेल कसते हुए नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अख्तियार कर कार्य करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें