फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सुन्नी क्षेत्र के लोगों को जल्द मिलेगी जलसंकट से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की समस्या होगी खत्म,
विज्ञापन

शहर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू, शहर को 25 लाख लीटर अतिरिक्त पानी मिलेगा
शहर के लिए 25 करोड़ की लागत से बन रही नई पेयजल परियोजना
नई परियोजना के पाइप बिछाने का कार्य शुरू
रोजाना 25 लाख लीटर पानी अतिरिक्त मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सुन्नी नगर परिषद में लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलने वाली है। सुन्नी नगर परिषद क्षेत्र के लिए बन रही नई पेयजल परियोजना में पाइप बिछाने का कार्य शुरू हो गया है।
पेयजल परियोजना के बनने के बाद सुन्नी शहर को रोजाना 25 लाख लीटर पानी अतिरिक्त आएगा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार सुन्नी शहर के लिए सतलुज नदी से बन रही पेयजल परियोजना का कार्य चला हुआ है। इसके निर्माण का कार्य निजी कंपनी को दिया है। कंपनी परियोजना का निर्माण कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुन्नी शहर के लिए 25 करोड़ की लागत से पेयजल परियोजना का निर्माण हो रहा है। इसके छह इंच की नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पेयजल परियोजना बनने के बाद शहर में रोजाना 25 लाख लीटर पानी शहर में पहुंचेगा। परियोजना के बनने के बाद शहर में पानी समस्या से निजात मिलेगी और लोगों को रोजाना पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के बनने के बाद शहरवासियों को नए कनेक्शन मिलेंगे और शहरवासियों को 24 घंटे पानी दिया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जुलाई के अंत तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है। जुलाई के अंत में परियोजना को लोगों के लिए समर्पित किया जाएगा। जल शक्ति विभाग सुन्नी के एक्सईएन अजय गुलेरिया ने कहा कि सुन्नी शहर के लिए बन रही पेयजल परियोजना का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। शहर में पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य जुलाई के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें