फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: ऑनलाइन क्रिकेट लीग में आजमाई थी किस्मत, लग गया तगड़ा दांव

Sat, 24 Jul 2021 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ी (बिलासपुर)

सार

बीते शुक्रवार को हुए भारत-श्रीलंका के तीसरे एक दिवसीय मैच के दौरान उन्होंने लीग में एक करोड़ 15 लाख रुपये का इनाम जीता। सुनील का कहना है कि उन्हें खुद विश्वास नहीं हो रहा है कि सच में कुछ ऐसा हुआ है। 
विज्ञापन
कांस्टेबल सुनील ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं पुलिस थाना में कांस्टेबल के पद पर तैनात सुनील ठाकुर ने ऑनलाइन क्रिकेट लीग में किस्मत आजमाई थी। मुकद्दर ने उनका साथ दिया और उनके हाथ जैकपॉट लग गया। बता दें कि गांव बैरी रजादियां के सुनील ठाकुर 2016 बैच के कांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया कि  बचपन से ही उनके सिर पर क्रिकेट का जुनून सवार है। इसके चलते उन्होंने कई बार ऑनलाइन क्रिकेट लीग में दांव लगाया था, लेकिन इस बार किस्मत उनके साथ थी। सुनील का दावा है कि लीग में उन्होंने एक करोड़ 15 लाख रुपये का इनाम जीता। इस मामले में विशेषज्ञों की राय एकदम इतर है। उनका कहना है कि इस तरह की लीग में बेहद जोखिम होता है। ऐसे में किसी भी शख्स को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन


सुनील का कहना है कि उन्हें खुद विश्वास नहीं हो रहा है कि सच में कुछ ऐसा हुआ है। सुनील के अनुसार उन्होंने एक टीम बनाकर 2 कंटेस्ट में भाग लिया। सुनील का दावा है कि पूरा मैच देखने को तो नहीं मिला लेकिन उन्होंने अपने मोबाइल पर नजर बनाए रखी। जैसे ही उनका नाम पहले नंबर पर आया तो विश्वास नहीं हुआ कि उन्होंने एक करोड़ 15 लाख रुपये जीत लिए हैं। सुनील का कहना है कि वह इन पैसों को अपने तथा अपने परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च करेंगे।

नोट: इस खबर के माध्यम से अमर उजाला किसी भी फैंटेसी लीग को प्रमोट नहीं कर रहा है। अगर कोई पाठक इस तरह की लीग में हिस्सा लेता है तो जोखिम के प्रति वह स्वयं जिम्मेदार होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें