फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सबसे बड़ी ट्राउट मछली को पकड़ने वाले प्रतिभागी को मिलेगा सम्मान

Sat, 22 Apr 2023 11:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)

सार

प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार में दो दिन तक ट्राउट एंगलिंग में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। ट्राउट कंजर्वेशन एसोसिएशन कुल्लू सातवीं कैच एंड रिलीज ट्राउट एंगलिंग प्रतियोगिता करवा रही है। 
विज्ञापन
ट्राउट एंगलिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार में दो दिन तक ट्राउट एंगलिंग में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। ट्राउट कंजर्वेशन एसोसिएशन कुल्लू सातवीं कैच एंड रिलीज ट्राउट एंगलिंग प्रतियोगिता करवा रही है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने लारजी में रिबन काटकर किया। 22 और 23 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर के 38 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जो प्रतिभागी सबसे बड़ी ट्राउट मछली को पकड़कर छोड़ेगा, उसे प्रतियोगिता के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य तीर्थन नदी में मिलने वाली ट्राउट मछली का संरक्षण करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने कहा कि ट्राउट कंजर्वेशन एसोसिएशन ट्राउट मछली के संरक्षण में बेहतर योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों में युवाओं को जोड़कर जागरूकता लाने का प्रयास सराहनीय है। पिछले वर्ष बंजार के पर्यटन स्थल जिभी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उसमें सबसे बड़ी मछली पकड़ने का खिताब बंजार के एंगलर अमित सूद को मिला था। उन्होंने 46 सेंटीमीटर लंबी मछली को पकड़ा था। इसके अलावा साकेत सांख्यान ने 37.5 सेंटीमीटर मछली पकड़ी थी। इस दौरान एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संदीप कंवर, मत्स्य अधिकारी डीसी आर्य, हिमाचल एंगलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष केबी रल्हन, जिला प्रधान रूप सिंह कटोच, महासचिव कृष्ण संधू, प्रवक्ता यादवेंद्र, जेवीडीए पूर्व प्रधान ललित ठाकुर, टीसीडीए प्रधान वरुण भारती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें