फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विंटर कार्निवल दिसंबर में होगा नगर निगम ने शुरू की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
छह नवंबर की बैठक में तैयार होगा प्रारूप
विज्ञापन

दिसंबर का अंतिम सप्ताह होगा रौनक भरा, रिज पर सजेगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम रिज मैदान पर दिसंबर माह में विंटर कार्निवल आयोजित करने जा रहा है। ऐसे में शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों को एक अलग अनुभव प्राप्त होगा।
निगम ने महीना पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। विंटर कार्निवल हर साल 25 दिसंबर से मनाया जाता है। ऐसे में क्रिसमस और न्यू ईयर पर शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों का खूब मनोरंजन होगा। रिज पर कार्निवल के दौरान मेला भी सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कार्निवल को लेकर छह नवंबर को बैठक बुला ली है। बैठक में पार्षदों के अलावा अधिकारी भी शामिल होंगे। इसके बाद प्रशासन के अधिकारियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। कार्निवल में नए अंदाज में कैसे मनाया जाए और किन कलाकारों को बुलाया जाए इसको लेकर पार्षद तथा अधिकारियों के बीच चर्चा होगी। कांग्रेस शासित नगर निगम ने विंटर कार्निवल को शहर में लाकर एक नई सुविधा लोगों को दी है। शिमला में होने वाला यह तीसरा विंटर कार्निवल है। बैठक के दौरान रिज पर लगने वाले स्टॉलों को लेकर भी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें