फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: 5 मार्च के बाद पेश होगा अब नगर निगम का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासक अवकाश पर जाने से टला कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम शिमला का वार्षिक बजट अब पांच मार्च के बाद ही पेश हो पाएगा। निगम प्रशासन ने बजट तैयार कर लिया है लेकिन प्रशासक के अवकाश पर जाने से फरवरी में पेश होने वाला बजट अब पांच मार्च के बाद ही जारी किया जाएगा।
महापौर और उप महापौर का कार्यकाल खत्म होने के बाद सरकार ने उपायुक्त शिमला को नगर निगम का प्रशासक लगाया है। हर साल फरवरी के अंतिम हफ्ते में नगर निगम का बजट पेश किया जाता है। महापौर और उप महापौर सदन में निगम के बजट को पेश करते हैं। पूरे साल भर शहर में क्या नए काम होंगे, कहां से कमाई होगी, बजट में इसका ब्योरा दिया जाता है। लेकिन इस बार महापौर और उप महापौर न होने के कारण नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली इस बजट को प्रशासक को सौंपेंगे। सूत्रों के अनुसार इस बार के बजट में जनता को लुभाने वाली किसी भी बड़ी योजना को शामिल नहीं किया गया है। बजट में नगर निगम की आय बढ़ाने को लेकर कुछ प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, लेकिन चुनावी साल में इन्हें लागू करना है या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि प्रशासक के लौटते ही बजट पेश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नया सदन भी पेश कर सकता है बजट
अप्रैल के अंत तक नगर निगम चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में नया सदन भी बजट पेश करने को लेकर फैसला ले सकता है। निगम प्रशासन की ओर से पेश किए जा रहे बजट में अभी जनता के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं हो रही है। ऐसे में नया सदन चाहे तो फिर से इस साल के लिए बजट पेश करने पर फैसला ले सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें