शिमला में कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा। अस्पताल के लिए भवन निर्माण की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध के प्रश्न के लिखित जवाब में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि भवन निर्माण से संबंधित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
वर्ष 2020 तक जारी रहेगी मेगा फूड पार्क योजना
प्रदेश में वर्ष 2020 तक केंद्र सरकार की मेगा फूड पार्क योजना जारी रहेगी। योजना के तहत कहीं भी मेगा फूड पार्क स्थापित किए जा सकते हैं। पांवटा के विधायक सुखराम के प्रश्न के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत 2016 से 2020 तक यह योजना प्रदेश में लागू रहेगी।