फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के ब्यूटी सैलून पर आबकारी टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप

Wed, 12 Dec 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय हमीरपुर में एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के ब्यूटी सैलून में आबकारी एवं कराधान विभाग की छापामारी से हड़कंप मच गया। फ्लाइंग विंग की टीम ने मंगलवार शाम को सैलून में दबिश दी और करीब चार घंटे की छानबीन कर सैलून का रिकॉर्ड जब्त कर ऊना मुख्यालय ले गई।

विज्ञापन


सैलून के मालिक से पूछताछ भी की गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 18 फीसदी जीएसटी की अदायगी में कोताही को लेकर की गई है।दरअसल, जिले में दर्जन भर ब्यूटी सैलून चल रहे हैं। ब्यूटी सैलून की सेवाओं पर 18 फीसदी जीएसटी का प्रावधान है।

विभाग को सूचना थी कि जीएसटी अदायगी में कोताही बरती जा रही है। इसी की जांच के लिए टीम ने औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड जांचा। सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर ब्यूटी सैलून नियमों के मुताबिक सरकार को राजस्व दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलून का सारा रिकॉर्ड जब्त किया

विभाग इस पूर्व सूचना से जीएसटी भुगतान की स्थिति जांचना चाहता है। इसी के चलते उक्त सैलून का सारा रिकॉर्ड जब्त किया गया है। जांच के दौरान यदि जीएसटी भुगतान में कोताही पाई जाती है तो संबंधित व्यवसायी को दोगुना जुर्माना लगाया जा सकता है। एक्साइज विभाग फ्लाइंग स्क्वायड के प्रभारी

सहायक आयुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमीरपुर के अंतरराष्ट्रीय कंपनी के फ्रेंचाइजी पर चल रहे ब्यूटी सैलून का रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया है। रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। 14 दिसंबर तक जांच पूरी हो जाएगी। उन्होंने सभी कारोबारियों से निर्धारित टैक्स समय पर देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें