फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तालाब बन गई केएनएच परिसर की मुख्य सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
खस्ता हाल सड़क से गुजरना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ताजा बर्फबारी के बाद राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल परिसर की मुख्य सड़क तालाब में बदल गई है। परिसर में लगी टाइलें उखड़ी होने से यहां रोज आने वाले मरीजों और परिजनों को पैदल चलने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

पुराने परिसर को जोड़ने वाली इसी सड़क से कार्यालय से संबंधित कार्य और वार्डों तथा लैब के लिए लोगों का आना जाना होता है। एक ओर पार्क वाहनों और छत से टपक रहे पानी से पैदल चलना पहले ही मुश्किल हो रहा है, वहीं बीच सड़क में जगह-जगह हुए गड्ढे और उसमें भरे पानी से परेशानी बढ़ गई है। वाहन के गुजरने पर पानी के छींटों से बचना मुश्किल हो जाता है। अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के लिए जाने वाली सड़क पर फिसलन से बचाने के लिए प्रशासन ने बुधवार को रेत बिछाकर इसे सुरक्षित बनाया था जिससे वाहनों के इमरजेंसी तक पहुंचने में कोई दिक्क्त नहीं हो रही है। अस्पताल को कार्ड रोड से जाने वाली और मालरोड शिल्ली चौक की ओर से आने वाली सड़क से बुधवार सुबह ही बर्फ हटाकर इसे वाहन योग्य बना दिया था। सड़क के किनारे जमी बर्फ पर वाहनों के गुजरने से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला नेहरू अस्पताल में बर्फबारी के बाद से ओपीडी में रूटीन में आने वाली महिला मरीजों की संख्या कम हुई है। बुधवार सुबह ग्यारह बजे तक करीब डेढ़ सौ मरीज ही ओपीडी में दिखाने के लिए आए थे। ऊपरी शिमला की बर्फबारी के कारण बंद पड़ी सड़कों के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या इन दिनों घट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें