फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: भवनों के एटिक को 3.05 मीटर करने के लिए विधि विभाग ने दी मंजूरी

Sat, 29 Apr 2023 11:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भवनों की एटिक का साइज बढ़ाए जाने से हिमाचल के 40 हजार भवन और प्लॉट मालिकों को फायदा होगा। हिमाचल में कई भवन ऐसे हैं, जो दो मंजिला बने हैं। अब उन्हें तीसरी मंजिल मिल जाएगी। 
विज्ञापन
भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में भवनों के एटिक (अटारी) की ऊंचाई 2.70 से 3.05 मीटर किए जाने के फैसले को विधि विभाग ने मंजूरी दे दी है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। नियमों में भवनों की एटिक को रिहायशी बनाए जाने पर टाउन एंड एंट्री प्लानिंग विभाग (टीसीपी) वर्गमीटर के हिसाब से फीस वसूल करेगा। भवन मालिकों पर ज्यादा वित्तीय बोझ न पड़े, इसलिए यह राशि कम से कम रहेगी। भवनों की एटिक का साइज बढ़ाए जाने से हिमाचल के 40 हजार भवन और प्लॉट मालिकों को फायदा होगा।

विज्ञापन


हिमाचल में कई भवन ऐसे हैं, जो दो मंजिला बने हैं। अब उन्हें तीसरी मंजिल मिल जाएगी। कई भवन मालिक ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहले से एटिक को रिहायशी बनाया है, लेकिन यह नियमित नहीं है। ऐसे में लोग इन एटिक को नियमित कराकर बिजली और पानी के कनेक्शन ले सकेंगे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने बताया कि जल्द एटिक की ऊंचाई बढ़ाए जाने की अधिसूचना जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें