फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मानवाधिकार आयोग की टीम ने चहलोग में देखे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत को दिए आमदनी बढ़ाने के सुझाव
विज्ञापन

विशेष मॉनिटर उमाकांत ने किया प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के साथ सटे टुटू ब्लॉक की चहलोग पंचायत में मंगलवार दोपहर बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के पंचायतीराज एवं स्थानीय स्वशासन के विशेष मॉनिटर उमाकांत पहुंचे।
उन्होंने पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और पंचायत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की। दोपहर करीब एक बजे पंचायत पहुंचने पर प्रधान सुमन गर्ग ने पंचायत से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। इसके बाद विशेष मॉनिटर उमाकांत ने प्राकृतिक बावड़ी के पानी को एक्वागार्ड के माध्यम से स्वच्छ बनाकर लोगों को उपलब्ध करवाने की संभावना पर चर्चा की। साथ ही पंचायत की आमदनी बढ़ाने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि होम स्टे और सामुदायिक भवनों के निर्माण से भी पंचायत के लिए आय के नए स्रोत विकसित किए जा सकते हैं। पंचायत प्रधान सुमन गर्ग ने विशेष मॉनिटर को बताया कि पंचायत की योजना शहरों की तर्ज पर सामुदायिक भवनों में शादी, जन्मदिन और धार्मिक आयोजनों के लिए उचित दरों पर जगह उपलब्ध करवाने की है। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत में भी लोगों को यह सुविधा दी जाती है, तो इससे आमदनी बढ़ सकती है। इसके अलावा, बर्तन खरीदकर उन्हें आयोजनों के लिए लोगों को उपलब्ध करवाने से भी पंचायत को आय हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान सुमन गर्ग ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की ओर से तैयार किए जाने वाले अचार और चटनी की बिक्री के लिए मार्केटिंग की समस्या भी उठाई। इस पर संबंधित विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही गई। इस अवसर पर बीडीओ बृजेश भारद्वाज, जिला पंचायत अधिकारी विनय, पंचायत प्रधान सुमन गर्ग, उपप्रधान प्रेमचंद ठाकुर और वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, रोहिणी, हरीश कुमार, जियालाल व नीना कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें