पुलिस द्वारा विचाराधीन कैदी मरीज को अस्पताल में हथकड़ी लगा कर रखने के मामले में हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने हाईकोर्ट के समक्ष माफी मांगी है।
मुख्य सचिव ने शपथपत्र के माध्यम से अदालत को बताया कि इस मामले से संबंधित पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
मुख्य सचिव ने अदालत को आश्वस्त किया कि इस तरह के घिनौने कृत्य भविष्य में नहीं दोहराए जाएंगे। मुख्य सचिव के अनुसार इस तरह के कार्य को अंजाम देने वालों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा।