फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: उद्यान विभाग पहली अप्रैल से बांटेगा मधुमक्खियों के बक्से

विज्ञापन
विज्ञापन
नवबहार और हाटकोटी के अणु में होगा वितरण
विज्ञापन

1600 रुपये है मधुमक्खियों के बक्से की कीमत

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में सेब के बगीचों में परागण के लिए मधुमक्खियों की मांग आना शुरू हो गई है। उद्यान विभाग जिले के बागवानों को एक अप्रैल से परागण के लिए बॉक्स देने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

जिले के निचले ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फूल आना शुरू हो गए हैं। बागवानों को जिले में दो जगहों पर यह बॉक्स उपलब्ध करवाएं जाएंगे। यह बक्से शिमला के नवबहार स्थित विभाग के कार्यालय और हाटकोटी के अणु में मिलेंगे। विभाग की ओर से एक महीने के लिए किराये पर दिए जाने वाले एक बॉक्स का मूल्य 1,600 रुपये रखा है। इसके अलावा जो इनको खरीद कर स्वयं मधुमक्खियों का पालन करना चाहते हैं, उन्हें पेटी बाजार से खरीदने के बाद बिल विभाग को देना होगा। इसके बाद 50 पेटियों पर विभाग की ओर से बागवानों को 80 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी। विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेशभर में करीब 1.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सेब की खेती हो रही है। एक हेक्टेयर क्षेत्र में सीजन के दौरान परागण के लिए चार बॉक्सों की जरूरत होती है। हर वर्ष विभाग के पास पांच लाख के करीब बॉक्स की मांग होती है, लेकिन विभाग करीब 1.50 लाख बॉक्स की जरूरत ही पूरी कर पा रहा है। इससे बागवानों की 20 से 30 फीसदी जरूरतें ही पूरी हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान विभाग के मौन पालन विशेषज्ञ डॉ. दलीप सिंह नरगेटा ने बताया कि प्राइवेट कंपनियों से बॉक्स उपलब्ध करवाना शुरू कर दिए हैं। विभाग की ओर से भी अप्रैल में बागवानों को परागण के लिए बॉक्स देना शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर मौसम खराब रहता है तो बगीचों में कॉलोनियों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 और 7 कर दें। इसके अलावा मधुमक्खियाें को आर्टिफिशियल शुगर सिडिंग जरूर करवाएं क्योंकि खराब मौसम में मधुमक्खियाें के प्राकृतिक रूप से एकत्रित किए सीड खत्म हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब सेब के बगीचों में 5 से 10 फीसदी फ्लावरिंग हो जाएगी तो उसके बाद परागण के लिए मधुमक्खियों के बॉक्स रखने चाहिए। मधुमक्खियां परागण करने के लिए क्रॉप चयनित करती हैं जहां ज्यादा क्रॉप होगी वह वहीं परागण करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें