फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: 4500 जेबीटी पदों पर बैच आधार पर भर्ती तुरंत शुरू करे सरकार

विज्ञापन
बद्दी के मानपुरा में एलिमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ की बैठक में भाग लेते हुए संघ के पदाधिकारी - फोटो : 1
विज्ञापन
मानपुरा में आयोजित अध्यापक संघ की बैठक में उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। एलिमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ ने राज्य सरकार से 4500 जेबीटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर बैच आधार पर भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों बताया कि यह भर्ती पिछले दो वर्षों से लंबित है, जिससे हजारों प्रशिक्षित युवा इंतजार कर रहे हैं। यह मांग सोमवार को मानपुरा में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह चंदेल ने की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लंबे समय से बैच आधार पर जेबीटी भर्ती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जा रहा है। चंदेल ने कहा कि पिछले दो वर्षों से प्रदेश में बैच आधार पर जेबीटी शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं हुई हैं, जिसके कारण हजारों प्रशिक्षित युवा भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के साथ-साथ बैच आधार पर भी शीघ्र नियुक्तियां शुरू करने का आग्रह किया। इससे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को अवसर मिल सकेगा। पिछले दो वर्षों से बैच आधार पर जेबीटी शिक्षकों की नियुक्तियां नहीं हुई हैं। इस कारण हजारों प्रशिक्षित युवा भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। राज्य सरकार को आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के साथ-साथ बैच आधार पर भी नियुक्तियां शुरू करनी चाहिए। इससे प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रदेश में लगभग 4500 जेबीटी पद रिक्त हैं। प्राथमिक विद्यालयों में पूर्व-प्राथमिक से पांचवीं कक्षा तक शिक्षण कार्य जेबीटी शिक्षक ही संभालते हैं। इन रिक्त पदों को जल्द भरना शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। एलिमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ ने राज्य सरकार से युवाओं और विद्यालयों के हित में तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। बैठक में महासचिव प्रताप कौंडल सहित प्रदीप कुमार, हरीश कुमार, नीता देवी, अवतार सिंह, जयंत कुमार, भूमिंद्र सिंह, विजय कुमार और चंदन कुमार सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें