फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चार राज्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है ठगी की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
38 लाख रुपये की साइबर ठगी में खुलासा
विज्ञापन

बैंक खातों के जरिये आरोपियों को दबोचने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बुजुर्ग से साइबर धोखाधड़ी करके ठगे 38 लाख रुपये की रकम पांच राज्यों के विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

अब पुलिस टीम बैंक खातों के जरिये साइबर ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसके साथ खातों को सीज करके रकम को होल्ड (निकासी से रोकना) करवाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ठगी गई रकम महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के वाराणसी, पश्चिम बंगाल और पंजाब के बैंकों के खातों में भेजी गई है। इसी आधार पर पुलिस की टीम जांच को आगे बढ़ा रही है। मामला सदर थाना के तहत लक्कड़ बाजार क्षेत्र का है। यहां पर बैंक से सेवानिवृत्त लक्कड़ बाजार निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि जुलाई में उन्हें फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखा। इसमें शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दिया गया। इसी झांसे में आकर बुजुर्ग ने 38,13,539.9 रुपये गंवा दिए। बुजुर्ग को खुद के साथ हुई ठगी का अहसास तब हुआ जब फर्जी वॉलेट पर उन्हें दिखाए जाने वाला मुनाफा भी दिखना बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस में दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में ढाई लाख रुपये की ट्रांजेक्शन को होल्ड करवा दिया था। साथ ही बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें