फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से चौथी मौत, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप थम नहीं रहा है। एक सप्ताह के भीतर स्वाइन फ्लू से प्रदेश में चौथी मौत हो गई है। शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में देहरा उपमंडल के गुलेर की एक महिला (66) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


यह महिला 17 फरवरी को यहां भर्ती करवाई गई थी। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

इससे पहले कांगड़ा, बिलासपुर और सोलन जिले के मरीजों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। इसी बीच, शनिवार को 3 और रोगियों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ऐसे में प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 20 हो गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज के एमएस डा. दिनेश सूद ने बताया कि स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो गई है। दो और रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक जोगीपुर और दूसरा बड़सर से है।
विज्ञापन

विज्ञापन

20 पहुंची मरीजों की संख्या

हिमाचल में स्वाइन फ्लू के मामलों को देख रहे नोडल अधिकारी डा. राजेश गुलेरी के अनुसार शनिवार शाम तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या 20 तक पहुंच गई है।

टांडा कॉलेज में दाखिल दो, जबकि आईजीएमसी में दाखिल शिमला के पंथाघाटी की महिला की सैंपल रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।

20 हजार टैबलेट अस्पतालों को भेजी
हिमाचल के सभी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की दवा की 20 हजार टैबलेट भेज दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में दवा की कोई कमी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें