फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बालूगंज में 14 अप्रैल को खुलेगा पहला सर्विलांस यूनिट, सीएम करेंगे शुभारंभ,

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने तैयार किया है प्रदेश का पहला मेट्रोपॉलिटिन सर्विलांस यूनिट, संक्रामक बीमारियों पर रहेगी नजर
विज्ञापन

महापौर चौहान ने लिया निर्माण कार्य का जायजा
आंबेडकर चौक का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बालूगंज में तैयार हुआ उत्तर भारत का पहला मेट्रो पॉलिटिन सर्विलेंस यूनिट 14 अप्रैल से खुल जाएगा। नगर निगम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथों इसका शुभारंभ करवाने जा रहा है। इसके लिए महापौर सुरेंद्र चौहान ने मंगलवार को खुद अधिकारियों के साथ इस यूनिट का जायजा लिया।
विज्ञापन


यह यूनिट संक्रामक बीमारियों पर निगरानी रखेगा। इससे बचने के उपायों और तैयारियों को लेकर प्लान तैयार करेगा। केंद्र सरकार ने कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी के बाद देशभर के बड़े शहरों में इस तरह के यूनिट खोलने का फैसला लिया था। इसी कड़ी में यह यूनिट खोला जा रहा है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस यूनिट में स्टाफ की तैनाती कर ली है। फर्नीचर भी उपलब्ध करवा दिया है। जल्द ही यह यूनिट काम करना शुरू कर देगा। 14 अप्रैल को ही नगर निगम चौड़ा मैदान के आंबेडकर चौक के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ करने जा रहा है। इसका मुख्यमंत्री के हाथों ही शुभारंभ करवाने की तैयारी है। महापौर ने चक्कर में प्रस्तावित सेनेटरी इंस्पेक्टरों के प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण को लेकर भी मौके का निरीक्षण किया। यह केंद्र चक्कर में बनी नगर निगम की पार्किंग के समीप खाली पड़ी जमीन पर बनना है। महापौर ने कहा कि जल्द इसका निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें